एक मछुआरे को मछली पकड़ने के दौरान मिला नीले रंग का दुर्लभ लॉब्स्टर
मायन के एक मछुआरे को नवंबर 5 को मछली पकड़ने के दौरान एक नीले रंग का दुर्लभ लॉब्स्टर मिला। इस लॉब्स्टर का नाम कॉटन कैंडी लॉब्स्टर है। गेट मायन लॉब्स्टर नाम की सी-फूड कंपनी के अनुसार यह मछुआरे बिल कॉपरस्मिथ को कैस्को बे में मिला था। कंपनी के सीईओ मार्क मरेल ने बताया कि दुनिया में इनकी संख्या कितनी है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह करीब 10 करोड़ मछलियां पकड़ने पर केवल एक बार मिलता है।