Holi 2021: बच्चों ने श्रद्धा कपूर को दी होली की बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर को फेरी से बाहर निकलते देखा जा सकता है। होली का त्योहार करीब होने की वजह से आस-पास खड़े कुछ बच्चे पानी से भरे गुब्बारे लेकर उन्हें डराने की कोशिश करते हैं और श्रद्धा कपूर के साथ होली खेलने को कहते हैं और जोर से 'हैपी होली' चिल्लाते हैं। श्रद्धा भी उन्हें होली की बधाई देती हैं। श्रद्धा कपूर का रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।