ई वेस्ट से पर्यावरण और स्वास्थ्य को हो रहा खतरा
हर वर्ष बढ़ रहे ई कचरे से जहरीली गैसें निकलती हैं जिससे पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को खतरा होता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में सामने आया कि वर्ष 2019-20 में लाखों टन ई कचरा निकला। इसमें बैटरियों से निकलने वाला खराब पदार्थ भी शामिल रहा। इस कचरे में सीसा, लिथियम, पारा और कैडमियम जैसे विभिन्न खतरनाक रसायन होते हैं। इनसे लंबे समय में स्वास्थ्य को नुकसान होता है।