कांस्य पदक के मैच भारतीय महिला हॉकी टीम के हारने पर पीएम ने बढ़ाया हौसला
भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक 2020 में हारने के बाद भी उनके शानदार प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया। ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "हम टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम के प्रत्येक सदस्य को उल्लेखनीय साहस, कौशल और लचीलापन का आशीर्वाद प्राप्त है। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।"