Dainik bhaskar gave 25 lakh rupees to indian women hockey team

फोटो: DNA India

दैनिक भास्कर भारतीय महिला हॉकी टीम को देगा 25 लाख का तोहफा

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में कोई भी पदक न जीत पाई हो, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जरूर जीत लिया। मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर भी पूरी टीम को 25 रुपये की राशि तोहफे में देगा। इस राशि के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी 18 खिलाड़ियों, मुख्य कोच, कोच, एनालिटिकल कोच, साइंटिफिक एडवाइजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वीडियो एनालिस्ट और मसाजर समेत प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Hockey, Dainik Bhaskar, Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team

Courtesy: Dainik Bhaskar

PM Modi

फोटो: Indian Express

कांस्य पदक के मैच भारतीय महिला हॉकी टीम के हारने पर पीएम ने बढ़ाया हौसला

भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक 2020 में हारने के बाद भी उनके शानदार प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया। ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "हम टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम के प्रत्येक सदस्य को उल्लेखनीय साहस,… read-more

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 12:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team, PM Modi

Courtesy: In Khabar

Indian Women's Hockey Team

फोटो: Deccan Chronicle

टोक्यो ओलंपिक: ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीमों के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम मुकाबला 4-3 से हार गई और इसी के साथ भारत के हाथ से कांस्य पदक भी फिसल गया। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही भारतीय महिला हॉकी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई थी। 

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 09:10 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympic, Hockey India, Indian Women Hockey Team, sports

Courtesy: Zee News Hindi

Indian Women's Hockey Team

फोटो: InsideSport

टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल मुकाबले में आज अर्जेंटीना से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक में अगस्त चार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के सामने अपनी चुनौती पेश करेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य मुकाबला जीतकर मेडल पक्का करना और फाइनल में प्रवेश करना होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपने से कहीं ज्यादा मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। भारतीय टीम की जीत के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है। 

बुध, 04 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team, Hockey India, sports

Courtesy: ABP News Hindi

Indian Woman Hockey Team enters Semifinnal

फोटो: NDTV Sports

टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह पहला सेमीफाइनल होगा। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अब भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अगस्त चार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से होगा। 

सोम, 02 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team, sports

Courtesy: News 18 Hindi