लंदन में लॉकडाउन के नियमो का उल्लंघन करने कारण प्रियंका चोपड़ा पर लग सकता है जुर्माना
लंदन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में कोरोना से जुड़े एक महत्वपूर्ण नियम का उल्लंघन किया है। लॉकडाउन के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ एक सैलून के बाहर नज़र आयी। लॉकडाउन का नियम तोड़ने के कारण पुलिस फौरन सैलून पहुंची। वैसे अभी तक पुलिस द्वारा प्रियंका चोपड़ा को कोई पेनल्टी नोटिस नहीं दिया गया है।