महाशिवरात्रि का पर्व आज, भगवान शिव के पूजन का है विशेष महत्व
भारत भर में मार्च एक को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर और व्रत पूजन का विधान है। जो भक्त इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करता है भगवान उस भक्त से अवश्य प्रसन्न होते है। माना जाता है कि इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव की चार पहरों में पूजा की जाती है।