महेंद्र सिंह धोनी प्रोड्यूस करने जा रहे है एक वेब सीरीज, स्टार कास्ट की तलाश जारी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अब मनोरंजन जगत में अपना हाथ आज़माना चाहते है। खबरों के अनुसार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक वेब सीरीज प्रोड्यूस करने जा रहे है। एक इंटरव्यू के दौरान साक्षी धोनी ने यह बात साझा की कि यह सीरीज पौराणिक विज्ञान पर आधारित एक कहानी है, जिसमें एक अघोरी एक द्वीप पर हाईटेक सुविधाओं के बीच फंस गया है। इस वेब सीरीज में अभिनय करने के लिए स्टार कास्ट की तलाश की जा रही है।