महिला के मुँह से स्ट्रॉ छीन खुद नींबू पानी का लुफ्त उठाती बिल्ली
इंस्टाग्राम पर बिल्ली का एक क्यूट वीडियो इन दिनों छाया हुआ है। इस वीडियो में बिल्ली एक महिला के पास बैठी है। महिला स्ट्रॉ से नींबू पानी पी रही होती है। महिला के पास बैठी बिल्ली अचानक से एक झटके में उस महिला से स्ट्रॉ छीन लेती है और खुद नीबू पानी का मज़ा उठाने लगती है। फिर महिला वापस उससे स्ट्रॉ छीन लेती है। इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।