मणिपुर में सुरक्षा बलों और विद्रोही समूहों के बीच मुठभेड़ में तीन सैनिकों को लगी गोली
भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, 5-6 जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के समूह के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। घायल असम राइफल्स के जवानों को इलाज के लिए मंत्रीपुखरी ले जाया गया।