मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी का निधन
संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी यानी आलोकेश लाहिड़ी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में फरवरी 15 को रात 11:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। बप्पी लाहिरी को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और रिकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन हुआ था। बप्पी दा एक साल से इस बीमारी से ग्रस्त थे। उन्हें अस्पताल से फरवरी 15 को ही छुट्टी मिली थी। 29 दिनों तक वो अस्पताल में भर्ती थे।