मशहूर तमिल एक्टर और कॉमेडियन विवेक का निधन
तमिल सिनेमा के जाने माने अभिनेता विवेक का अप्रैल 17 की सुबह चेन्नई अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। विवेक की उम्र 59 साल थी। उन्हे अप्रैल 16 को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल की आईटीयू में भर्ती कराया गया था और आपातकालीन कोरोनरी एंजियोग्राम के बाद एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें डॉक्टर्स से ECMO ट्रीटमेंट मिल रहा था। 2009 में विवेक को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।