नौसेना दिवस से पूर्व भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत
नौसेना दिवस से पूर्व भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ने वाली है। नवंबर 21 को स्वदेशी स्टेल्थ मिसाइल, डेस्ट्रोयर जहाज, आईएनएस विशाखापट्टनम भारतीय नौसेना का हिस्सा बनेगा। सेना को अधिक मजबूती देने के लिए नवंबर 25 को आईएएस वेला जो कि स्कोर्पीन क्लास की चौथी पनडुब्बी है, भी नौसेना में शामिल होगी। इन सभी के जरिए देश की समुद्री ताकत में इजाफा होगा। ये जानकारी नवंबर 16 को भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल एसएन घोरमाडे ने दी है।