नये मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ी खबर
केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नव गठित 'सहकारिता मंत्रालय' का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री, हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम व शहरी विकास मंत्री, अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। किरेण रिजिजू कानून मंत्री और अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री बनाए गए हैं। पीयूष गोयल को कपड़ा, खाद्य और उपभोक्ता तथा धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।