पिछले 10 महीनों में 14 बार बढ़े सीएनजी के दाम: मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की ही तरह सीएनजी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में नवंबर 28 को सीएनजी के दामों में 3.96 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ मुंबई में सीएनजी का मौजूदा रेट 61.5 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। मुंबई में सीएनजी के दामों में पिछले 10 महीनों में 14 बार बढ़ोतरी हो चुकी है।