प्रत्युषा बनर्जी का केस लड़ते-लड़ते कंगाल हुए मां-बाप
प्रत्युषा ने अप्रैल 1, 2016 को मुंबई स्थित अपने एक अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। पुलिस द्वारा घटना को आत्महत्या घोषित करने के 5 साल बाद भी प्रत्युषा के माता-पिता प्रत्युषा की मौत को हत्या समझ कर केस लड़ रहे हैं। इस केस को लड़ते लड़ते उनके सारे पैसे खत्म हो गए जिसके कारण अब उन्हें अपना आलिशान घर छोड़कर एक कमरे के मकान में रहना पड़ रहा है।