रामनवमी पर पथराव पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले: हिन्दू न लें मुस्लिमों के ताजिया जुलूसों में हिस्सा
रामनवमी पर हुए देश भर में हिंदुओं पर पथराव पर केंद्रिय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद देश में नई मस्जिदें बनी और मुस्लिमों की आबादी भी बढ़़ी लेकिन देश नेे कभी ऐतराज़ नहीं किया। क्या पाकिस्तान, अफ्गानिस्तान में रामनवमी जुलूस निकलेंगें? रामनवमी पर हुए हमले गंगा जमुनी तहज़ीब के विपरीत है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को ताजिया जुलूसों में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। ओवैसी की टिप्पणी पर भी गिरिराज सिंह ने आपत्ति जताई है।