रामनवमी रैली पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर: खरगोन
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में अप्रैल 10 के दिन रामनवमी रैली में हुए पथराव के बाद सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन ने आदेशानुसार छोटी मोहन टाकीज में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया है। इस कार्रवाई का आदेश सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया था। कांग्रेस ने इस आदेश का विरोध किया है। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बुलडोजर शक्ल देख कर चलता है।