राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर पीएम मोदी ने दी भारतीय दल को शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने खिलाडियों को शुभकामना देते हुए ट्वीट किया, "बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन के माध्यम से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी'