रिलीज होने बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना
मशहूर भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का एक नया गाना 'रंग बरसे भींजे चुनर चोली रंग बरसे' सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को हिंदी सॉन्ग 'रंग बरसे भींगे चुनर वाली' की धुन पर बनाया गया है। खेसारी लाल द्वारा गाये गए इस गाने के लेखक श्याम देहाती और आजाद सिंह हैं। साथ ही इसका संगीत साजन मिश्रा द्वारा दिया गया है। खेसारी लाल और मौसम ने इस गाने के वीडियो में अभिनय किया है। रिलीज होने के बाद अभी तक 20 लाख लोग इस गाने को देख चुके हैं।