रिलीज हुआ भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह का नया गाना 'होली भर डांटिए मत', देखें वीडियो
भोजपुरी अभिनेता और गायक गुंजन सिंह का नया गाना ‘होली भर डांटिए मत' रिलीज कर दिया गया है। गुंजन सिंह के इस गाने को मार्च पांच को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। दर्शकों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है। गुंजन सिंह के इस नए गाने में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज दी है। यह वीडियो होली के त्यौहार पर आधारित है। गाने के लिरिक्स मनीष रोहताषी द्वारा लिखे गए हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है।