सौरव गांगुली का भारतीय टीम को फर्श से अर्श तक पहुँचने का सफर
दादा के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज 49वां जन्मदिन है। दादा के नाम कई रिकॉर्ड्स होने के साथ भारतीय क्रिकेट में इनका योगदान भी असाधारण है। उनकी कप्तानी में भारत 20 साल बाद वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचा। 2001 के कोलकाता के ऐतिहासिक टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण को नम्बर 3 पर बल्लेबाजी कराई जिसमें उन्होंने 281 रन बनाए। युवराज, कैफ, हरभजन, इरफान जैसे युवाओं पर भरोसा किया। अपनी कप्तानी में धोनी को मौका दिया।