सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है तैमूर अली खान की यह फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर योगा मैट पर स्ट्रेचिंग करते हुए दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, “योगा के बाद स्ट्रेचिंग हो रही है या फिर नींद के बाद...आप कभी नहीं पता कर पाएंगे ” अबतक इस फोटो को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और तैमूर पर खूब प्यार लुटाया है।