टोक्यो ओलंपिक में नजर आएंगे उत्तर प्रदेश के मेरठ में बने खेल उपकरण
टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत के खिलाड़ियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ में बने खेल उपकरण भी भारत का मान बढ़ाते नजर आएंगे। ओलंपिक की शॉटपुट डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के लिए साजो सामान मुहैया कराने वाली तीन कंपनियां मेरठ से ही है। सारे खेल उपकरण मेक इन इंडिया अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से तैयार किए गए हैं, जो टोक्यो ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाऐंगे।