टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह पहला सेमीफाइनल होगा। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अब भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अगस्त चार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से होगा।