उत्तर भारत के कई राज्यों में सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में फरवरी 15 को धूप खिलेगी। दिल्ली में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहेगा। आगामी छह दिनों तक यही आलम बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग ने फरवरी 18 को बारिश की संभावना जताई है। वहीं पंजाब में भी सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा हालांकि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी की आशंका है।