Heavy Rain In Goa

फोटो: Newstrack

गोवा में अगले 48 घंटों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

गोवा में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। दरअसल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सितंबर 4 को देर रात ट्वीट किया, ''भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटों में राज्य में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। गोवा प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।'' गोवा में पहले भी कई दिनों से बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। 

रवि, 05 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Goa, heavy rains, alert, Pramod Sawant

Courtesy: India.Com

Monsoon

फोटो: Skymet Weather

उत्तर भारत में एक बार फिर शुरू हुआ बारिश का दौर

उत्तर भारत में अगस्त 20 की सुबह बारिश का आगमन हो गया है। साथ ही मौसम विभाग ने अगस्त 20 को उत्तर भारत के दिल्ली NCR, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी और पहाड़ी इलाको में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त 21 तक उत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। भूस्खलन की मार झेल रहे उत्तराखंड जैसे राज्यों में भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 02:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: North India, rainfall, alert, IMD

Courtesy: Dainik Jagran

SARS Variant

फोटो: MIT NEWS

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने पर तीन राज्यों को किया गया अलर्ट

देश के तीन राज्यों के जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने के बाद तीनों राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव जिलों, केरल के पलक्कड़ और पठानमथिट्ट जिलों और मध्यप्रदेश के भोपाल और शिवपुरी जिलों में यह डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। केंद्र ने राज्यों के मुख्य सचिवों को कहा कि वे जिलों और समूहों में तत्काल रोकथाम के लिए उपाय ढूंढे। 

बुध, 23 जून 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, variant, alert, SARs-CoV-2 virus

Courtesy: KHAS KHABAR

Kerala storm cyclone

फोटो: TV9 Bharatvarsh

तूफान 'तौकते' से गोवा और कर्नाटक में परेशान हुए लोग

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 'तौकते' चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश से तटीय और मध्य कर्नाटक में हुई अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है और 73 गांव प्रभावित हो चुके हैं। प्रभावित इलाकों से सैकड़ों लोगों को भी निकाला गया है। गोवा में चक्रवाती तूफान के कारण सामान्य जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। गोवा में इस तूफान के कारण भारी बारिश और पेड़ टूट कर गिरने से एक व्यक्ति की मृत्य हो गई।

सोम, 17 मई 2021 - 09:45 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: storm, Kerala, died, alert

Courtesy: Outlook Hindi News