tortoise

फोटो: The Indian Express

अटलांटिक महासागर के इस द्वीप पर रह रहा है विश्व का सबसे उम्रदराज कछुआ

जोनाथन नाम का कछुआ इस समय दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कछुआ है जिसकी उम्र 190 वर्ष है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इसकी उम्र की पुष्टि नहीं की है। जोनाथन दक्षिण अटलांटिक महासगर में सेंट हेलेना नाम के द्वीप पर रह रहा है। खास बात है कि जोनाथन प्लांटेशन हाउस के मैदान पर रहता है जो सेंट हेलेना के गवर्नर का घर भी है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी जोनाथन को सबसे उम्रदराज कछुए के रूप में मान्यता दी है।

रवि, 30 जनवरी 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: tortoise, Giant Tortoise, alive

Courtesy: News 18 Hindi

Cockroach

फोटो: Dreamstime.com

सिर कटने के बावजूद 9 दिन तक जिंदा रहता है कॉकरोच

कॉकरोच के बारे में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कॉकरोच का अगर सिर काट दिया जाए तो वो नौ दिन तक जिंदा रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कॉकरोच नाक से सांस नही लेता है। उसके शरीर मे छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिससे कॉकरोच सांस लेता है। इसके साथ ही कॉकरोच अपने शरीर में प्रोटीन भी एकत्रित करके रखते हैं, जिसके खत्म होने के बाद वो मर जाते हैं। कॉकरोच की दुनियाभर में 4600 प्रजातियां मौजूद हैं।

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Cockroach, alive, without head

Courtesy: Zee News