एयर स्पोर्ट्स के लिए देश में पहली बार लॉन्च हुई पॉलिसी
केंद्र सरकार ने एयर स्पोर्ट्स के लिए पॉलिसी लॉन्च करते हुए पैरा ग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग समेत कई खेलों को बढ़ावा दिया है। जून सात को पॉलिसी लॉन्च करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हम ये पॉलिसी लाए है, जिससे इस सेक्टर में काफी कुछ हासिल किया जा सकता है। देश में कुल 11 एयर स्पोर्ट्स को शामिल किया जाएगा, जिनकी संख्या अभी छह रखी गई है। वर्तमान में एयर स्पोर्स्ट से 80-100 करोड़ का रेवेन्यू आता है।
Tags: aero sports, Anurag Thakur, sports minister anurag thakur, air sports
Courtesy: AAJTAK NEWS
कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को मिलेगा "कंट्री ऑफ ऑनर"
कान्स फिल्म फेस्टिवल इस वर्ष 75 वर्ष पूरे कर रहा है। भारत और फ्रांस के कूटनीति संबंधों के भी 75 वर्ष पूरे हुए हैं। ये पहला मौका है जब भारत को कान्स में "कंट्री ऑफ ऑनर" का सम्मान मिल रहा है। "वर्ल्ड प्रीमियर" के लिए इस वर्ष आर माधवन की फिल्म राकेटरी को चुना गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रसून जोशी और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भारतीय प्रतिनिधित्व का नेतृत्व करेंगे। दीपिका पादूकोण जोरी का हिस्सा हैं।
Tags: Cannes Film Festival, Deepika Padukone, Anurag Thakur, Nawazuddin Siddiqui
Courtesy: AajTak News
पटियाला में हुई हिंसा के बाद पंजाब सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर
पंजाब के पटियाला में हुई हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी की सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ना ही गंभीर है और ना ही सक्षम है। इस हिंसा को विपक्ष ने सरकार की विफलता बताया। ठाकुर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो अधिकतर समय राज्य के बाहर बिताते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में शांति और भाईचारा चाहती है।
Tags: Anurag Thakur, Bhagwant Mann, violence
Courtesy: Zee News
अनुराग ठाकुर ने शुरू की संयुक्त अरब अमीरात में नौकरियों के लिए भारतीयों को कुशल बनाने की परियोजना
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मार्च 27 को एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना - एमिरेट्स जॉब्स एंड स्किल्स (TEJAS) के लिए प्रशिक्षण शुरू किया। इसका उद्देश्य यूएई में भारतीय कार्यबल को कौशल और बाजार की आवश्यकताओं के लिए सक्षम बनाने के लिए मार्ग बनाना है। दुबई यात्रा के दूसरे दिन ठाकुर ने लॉन्च के मौके पर दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, भारत में युवा आबादी है और राष्ट्र निर्माण और छवि निर्माण दोनों में युवा सबसे बड़े हितधारक हैं। … read-more
Tags: Anurag Thakur, develop skills for indians, launches
Courtesy: Zeenews
भारत के खिलाफ झूठ फैलाने वाले किसी भी YouTube चैनल, वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया जाएगा: अनुराग ठाकुर
भारत विरोधी प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने वाली दो वेबसाइटों और 20 YouTube चैनलों को ब्लॉक करने के बाद, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनवरी 20 को चेतावनी दी कि सरकार देश के खिलाफ "षड्यंत्र रचने वालों" के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगी। ठाकुर ने कहा, "मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। मुझे खुशी है कि दुनिया भर के कई देशों ने इसका संज्ञान लिया है। यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें… read-more
Tags: youtube channel, spreading lies, Anurag Thakur
Courtesy: ABP Live
IREDA में किया जाएगा 1500 करोड़ रुपये का निवेश, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनवरी 19 को जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडियन रिन्यूअल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) में 1500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इरडा के जरिए अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को 12,000 करोड़ रुपये का उधार दिया जा सकेगा। ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। केंद्र सरकार रिन्युअल एनर्जी पर भी खास ध्यान दे रही है।
Tags: IREDA, Union cabinet, Cabinet Meeting, Anurag Thakur
Courtesy: News Nation TV
सपा में शामिल होने वाले लोग दंगा कराते हैं: अनुराग ठाकुर
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल, खेल रही हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनवरी 16 को लखनऊ में बीजेपी से सपा में शामिल हुए नेताओ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले लोग दंगा कराते हैं। BJP में शामिल होने वाले लोग दंगाइयों को पकड़ते हैं।
Tags: Anurag Thakur, Samajwadi Party, BJP, Akhilesh Yadav
Courtesy: ABP News
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे
केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जनवरी 7 को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने वहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो आतंक का वातावरण पैदा करते थे आज वह नजर नहीं आते हैं। कल जो लोग तोड़फोड़ करते फिरते थे, आज उनकी संपत्ति पर ही बुलडोजर चल रहा है। पहले जो लोग आतंक फैलाते थे अब गायब हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहले से ज़्यादा सीटे लाएगी।
Tags: BJP, Anurag Thakur, Yogi Adityanath, up elections
Courtesy: ABP News
केंद्र ने पिछले पांच वर्षों में पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिसंबर दो को कहा कि केंद्र पिछले पांच सालों में सरकार ने पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं। ठाकुर ने राज्यसभा में लिखित जवाब पढ़ते हुए कहा, "पिछले पांच वर्षों के दौरान सीनियर हॉकी पुरुष टीम पर 45.05 करोड़ रुपये और जूनियर हॉकी पुरुष टीम पर कोचिंग कैंप, विदेशी प्रतियोगिताओं, घरेलू प्रतियोगिताओं, कोचों के वेतन, उपकरण आदि पर 20.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
Tags: Anurag Thakur, Central Government, mens hockey team
Courtesy: Aajtak News
'गोल्डन ब्वाय' नीरज चोपड़ा करेंगे प्रधानमंत्री के मिशन की शुरुआत
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा आगामी दिसंबर चार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन की शुरुआत करेंगे। इसमें वो अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा कर संतुलित भोजन, फिटनेस और खेलों के प्रति छात्रों और युवाओं के बीच जागरुकता फैलाएंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिसंबर दो को ट्वीट करके जाकारी दी है कि साई और शिक्षा मंत्रालय ‘चैंपियन्स से मुलाकात’ कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन हो रहा है।
Tags: Gold Medalist, Olympics Gold Medal, Neeraj Chopra, Anurag Thakur
Courtesy: News 18 Hindi