Protest

फ़ोटो: Dainiktribune

पंजाब: विधायक अरुण नारंग की पिटाई के विरोध में भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन

पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नारंग की किसानों द्वारा हुई पिटाई के विरोध में भाजपा के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किया जिसमें पहले उन्होंने सूबे के राज्यपाल वीपी बदनौर से मुलाकात की और फिर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शर्मा के साथ केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 10:25 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhartiya Janta Party, Arun narang, Captain Amarinder Singh

Courtesy: Outlook hindi

Arun Narang

फ़ोटो: Tribune

किसानों द्वारा भाजपा विधायक अरुण नारंग की पिटाई करने पर विपक्षी दलों ने भी की निंदा

पंजाब के अबोहर से भारतीय जनता पार्टी विधायक अरुण नारंग की किसानों के एक समूह ने पिटाई कर दी है जिसमें उनके कपड़े सब फाड़ दिए गए हैं। दरअसल नारंग संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पंजाब के ही मलोट गए थे जहां किसानों के एक समूह ने उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी व अन्य सभी विपक्षी दलों ने इस तरह की घटना को लेकर किसानों के प्रति नाराज़गी जताई है।

रवि, 28 मार्च 2021 - 03:59 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arun narang, Attack, BJP Leader, Punjab

Courtesy: Live Hindustan