Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Ndtv.com

ज्ञानवापी को लेकर भागवत के बयान पर भड़के ओवैसी

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में ज्ञानवापी मस्जिद के मामले बयान दिया था कि हर मस्जिद में शिवलिंग नहीं ढूंढना चाहिए। अब इस बयान पर एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए है और उन्होंने इस प्रवृत्ति को संघ का पुराना ढर्रा बताया है। ओवैसी ने कहा -"संघ प्रमुख के बयान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। संघ की यह पुरानी रणनीति है कि जब चीजें अलोकप्रिय हो जाती हैं तो वह उनसे पल्ला झाड़ लेता है।"

शनि, 04 जून 2022 - 05:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, RSS, Mohan Bhagwat, Gyanvapi masjid

Courtesy: Amar ujala

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Indiatoday

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना-एनसीपी से निकाह कर लिया है - ओवैसी

महाराष्ट्र के भिवंडी में रैली को संबोधित करते हुए एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस,शिवसेना, एनसीपी व बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिवसेना - एनसीपी से निकाह कर लिया है। वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस मुस्लिमों की निशानी मिटाना चाहते हैं।

रवि, 29 मई 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Indian National Congress, Shivsena

Courtesy: Zeenews

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Deccan herald

भारत इस हिंदुत्व वैचारिक परियोजना से कमजोर और नष्ट हो गया है - ओवैसी

एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने मई 24 को एक के बाद एक ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देश की सामाजिक स्थिति को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। ट्वीट में ओवैसी ने कहा - भारत इस हिंदुत्व वैचारिक परियोजना से कमजोर और नष्ट हो गया है और ऐसे में हम मूक दर्शक नहीं बन सकते है। वहीं,ओवैसी ने पीएम मोदी पर भी प्रत्यक्ष रूप से हमला किया है।

बुध, 25 मई 2022 - 12:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, BJP, Hindutva

Courtesy: Amar ujala

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Onmanaroma

गुजरात: AIMIM को ओवैसी ने बताया बीजेपी की ए टीम

गुजरात दौरे पर AIMIM सदर असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। एमआईएम के विपक्षी दलों द्वारा एमआईएम को बीजेपी की बी टीम बताए जाने की लेकर ओवैसी ने कहा कि वे बीजेपी की बी टीम नहीं बल्कि ए टीम है। वहीं, उन्होंने इस दौरान उत्तरप्रदेश की योगी सरकार और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बीटीपी और आप के बीच हुए गठबंधन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोम, 23 मई 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Gujarat, BJP

Courtesy: Indiatv

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Indiatv.in

मुस्लिमों के गौरव के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं कुछ लोग - असदुद्दीन ओवैसी

एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की याचिका के मामले को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। ओवैसी ने कहा - "कुछ लोगों के लिए कानून किसी भी तरह के मायने नहीं रखता है और ये लोग मुस्लिमों के गौरव के साथ खिलवाड़ कर रहे है।" बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में वाराणसी कोर्ट ने सर्वे भी करवाया है जिसके बाद हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का दावा किया है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 11:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Gyanvapi masjid, MUSLIM

Courtesy: Zeenews

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Outlook india

ज्ञानवापी मामले पर ओवैसी का बयान -"उम्मीद है कि सुनवाई की अगली तारीख पर उच्चतम न्यायालय पूर्ण न्याय करेगा"

एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में बयान देते हुए सर्वोच्च न्यायालय पर भरोसा जताया है।  कोर्ट ने नमाजियों को ज्ञानवापी मस्जिद में जाकर इबादत करने की इजाजत दी है। इससे पहले निचली अदालत के आदेश ने इसे 20 लोगों तक सीमित कर दिया था। इसलिए हमें उम्मीद है कि सुनवाई की अगली तारीख पर उच्चतम न्यायालय पूर्ण न्याय करेगा। बता दें कि हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि मस्जिद में शिवलिंग मिला है।

बुध, 18 मई 2022 - 05:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Lieutenant Goveerner, Supreme Court

Courtesy: Indiatv

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Ndtv.com

हनुमान चालीसा विवाद में कूदे असदुद्दीन ओवैसी, मुस्लिम समाज को लेकर भी कही बड़ी बात

एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी अब देश के चर्चित हनुमान चालीसा विवाद में कूद पड़े है, जहां उन्होंने कहा है कि उनके लिए यह कहना अनुचित होगा कि वह प्रधानमंत्री आवास के सामने नमाज अदा करना चाहते हैं। वहीं, उन्होंने देश भर में रह रहे मुस्लिम समाज के लोगों को लेकर कहा कि मुस्लिम समुदाय को सामूहिक दंड दिया जा रहा है और भाजपा की ओर से नफरत को संस्थीकरण बनाया जा रहा है।

रवि, 01 मई 2022 - 06:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, hanuman chalisa, PM Modi

Courtesy: Live hindustan

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Zee News

भाजपा ने गरीबों के खिलाफ जंग छेड़ दी है: असदुद्दीन ओवैसी

एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद के बाहर अवैध निर्माण पर चल रहे बुलडोजर कार्यवाही को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा,"भाजपा ने गरीबों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। अवैध कब्जा हटाने के नाम पर ये लोग दिल्ली में यूपी और एमपी की तरह लोगों के घर तोड़ने जा रहे हैं। इन लोगों को कोई नोटिस तक नहीं मिला, कोर्ट जाने का मौका तक नहीं दिया।"

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Delhi, MUSLIM, Tweet

Courtesy: NDTV

Asaduddin Owaisi On Uttar Pradesh Poll Results

फोटो: India TV News

'80-20' की जीत: यूपी चुनाव नतीजों पर असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को "80-20 की जीत" बताया । ओवैसी ने कहा कि देश के लोकतंत्र में ऐसा माहौल कई और सालों तक बना रहेगा। ओवैसी, जिनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चुनावों में हार का सामना किया, ने कहा कि एआईएमआईएम उत्तरी राज्य में लोगों के फैसले का सम्मान करती है और भविष्य में लोगों का विश्वास जीतने के प्रयास जारी रखती है।

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Asaduddin Owaisi, Uttar Pradesh, poll results

Courtesy: Amar Ujala News

Asaduddin Owaisi

फोटो: ABP News

जेड कैटेगरी की सुरक्षा नही बल्कि बुलेट प्रूफ कार और हथियार चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही जेड कैटेगरी की सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर वह दिल्ली में अपने लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी और एक हथियार की मांग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जिन कट्टरपंथी लड़कों ने यह हमला किया है। उन पर यूएपीए क्यों नहीं लगाया गया।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Asaduddin Owaisi, Security, bulletproof vehicle, weapon

Courtesy: Aaj Tak