Amit shah

फ़ोटो: Getty images

असम दौरे में अमित शाह ने अपने संबोधन में कही राज्य को साथ मिलकर आगे बढ़ाने की बात

केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह ने असम दौरे के दौरान बोडो व गैर बोडो के बीच की दूरियों को कम कर के सभी को भारत माँ का बेटा कहकर संबोधित किया है। असम को साथ मिलकर आगे बढ़ाने की बात करते हुए शाह ने कहा- "बोडो, गैर-बोडो दोनों भारत मां के बेटे हैं। बोडो समझौते से शांति युग की शुरूआत हुई है व असम का सेमीफाइनल जीता है, फाइनल भी जीतेंगे।" बता दें कि अमित शाह के प्रयास से ही बोड़ोलैंड की मांग खत्म हुई है।

सोम, 25 जनवरी 2021 - 07:47 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, Bodoland agreement, Assam

Courtesy: Aajtak News

Amit Shah-Assam- Bodoland Agreement

फोटोः Zee News

गृहमंत्री अमित शाह ने असम में किया 'विजय संकल्प समावेश' रैली को सम्बोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने असम दौरे पर 'विजय संकल्प समावेश' रैली को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच साल में जो असम का विकास हुआ है वो पिछले 70 सालो में नहीं हुआ। शाह ने सम्बोधन के समय बोडो शांति समझौते के बारे में भी ज़िक्र किया। शाह ने कहा कि, "भाजपा को पांच साल और दीजिये हम राज्य को बाढ़ मुक्त भी बना देंगे।"

रवि, 24 जनवरी 2021 - 06:15 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Amit Shah, Assam, Bodoland agreement

Courtesy: Amarujala News