विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: बजरंग पुनिया ने जीता कांस्य पदक, भारत को चैंपियनशिप में दूसरा पदक
बजरंग पुनिया द्वारा 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद भारत ने चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपना दूसरा पदक हासिल किया। उन्होंने प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराया और अपने प्रभावशाली पदकों की संख्या में इजाफा करते हुए टोक्यो ओलंपिक में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। पुनिया पहले ऐसे भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने इस चैंपियनशिप में चार पदक अपने… read-more
Tags: World Wrestling Championship, Bajrang Punia, Bronze Medal
Courtesy: Jagran News
CWG 2022: अन्नू रानी ने महिला भाला फेंक में जीता कांस्य पदक
अन्नू रानी ने भारत के लिए वूमेन्स जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अन्नू ने यह उपलब्धि 60 मीटर के बेस्ट अटेंप के साथ प्राप्त की है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अबतक 16 गोल्ड मेडल जीत चुका है, भारत ने 12 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अभी तक कुल 47 मेडल जीते हैं। अन्नू रानी के साथ मेन्स ट्रिपल जंप में एल्डहॉस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने… read-more
Tags: Commonwealth Games 2022, Eldhose Paul, Gold Medal, Annu Rani, Bronze Medal
Courtesy: Latestly News
CWG 2022 में एथ्लेटिक्स में खुला भारत का खाता, तेजस्विन ने हाई जंप में हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने 2.22 मीटर की जंप लगाकर एथलेटिक्स में भारत को मेडल दिलाने में सफलता हासिल की। उन्हें पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.27 मीटर और निजी प्रदर्शन 2.29 मीटर का रहा है। मैच में न्यूजीलैंड के हामिज केर को गोल्ड मेडल और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंडन स्टार्क को सिल्वर मेडल मिला है।
Tags: CWG, high jump, Bronze Medal, Tejaswin Shankar
Courtesy: news 18
टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में प्रमोद भगत का गोल्ड पर कब्जा, मनोज सरकार ने जीता कांस्य
टोक्यो पैरालंपिक में सितंबर 4 को भारतीय बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14 व 21-17 के सीधे सेटों में हराया। यह भारत का बैडमिंटन में पहला गोल्ड है। प्रमोद भगत ने इसी साल पैरालिंपिक में पदार्पण किया। इसके अलावा पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन स्पर्धा में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता उन्होंने जापान के केडाइसुके फुजीहारआ को हराया। अब मिश्रित युगल में भगत और पलक कोहली रविवार को जापान के खिलाफ खेलेंगे।… read-more
Tags: Tokyo 2020 Paralympics, Gold Medal, Bronze Medal, Ministry of youth affairs and sports
Courtesy: India.Com
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने जीता कांस्य पदक
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बजरंग पुनिया ने इस एकतरफा मुकाबले में 8-0 से जीत दर्ज की। बजरंग ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी खिलाड़ी को बिना कोई मौका दिए ही उसे चित्त कर दिया। बजरंग पुनिया के कांस्य पदक के साथ ही भारत ने टोक्यो ओलंपिक का अपना छठा पदक भी जीत लिया।
Tags: Bajrang Punia, Tokyo Olympic, Bronze Medal, sports
Courtesy: Jagran News
हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, राज्य सरकारों ने की इनाम की घोषणा
टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीताने वाली टीम के खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार होने लगी है। पंजाब के आठ खिलाड़ी हॉकी टीम के सदस्य है। राज्य सरकार सभी को एक करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान कर चुकी है। इस संबंध में खेल मंत्री सोढ़ी ने ट्वीट भी किया है। वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने भी राज्य के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा को एक एक करोड़ देने की घोषणा की है।
Tags: Indian Hockey, Tokyo Olympics, Bronze Medal, Olympic Medal
Courtesy: News 18 Hindi