Helen

फोटो: Pinkvilla

दिग्गज अभिनेत्री हेलेन ने ब्राउन की शूटिंग की शुरू

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेलेन एक दशक के बाद अभिनय देव के वेब शो ‘ब्राउन’ में नजर आएंगी। हेलेन ने अप्रैल 22 को मुंबई में शो की शूटिंग शुरू कर दी है। इस शो में करिश्मा कपूर भी अहम भूमिका में है। इससे पहले हेलेन हीरोइन फिल्म में नजर आईं थीं। बता दें कि शो की शूटिंग 2021 में होनी थी मगर ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण इसे टालना पड़ा था। 

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Karisma Kapoor, helen, brown

Courtesy: News 18 Hindi

Kareena and Karishma

फोटो: Gulf News

शुरू हुआ करिश्मा कपूर का नया प्रोजेक्ट "ब्राउन"

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कमबैक 'ब्राउन' से होने वाला है, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। करिश्मा कपूर ने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो में करिश्मा एक क्लैपर बोर्ड के पीछे खड़ी दिख रही है। दूसरी फोटो में उन्होंने अपने प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर किया है। वहीं इस पोस्ट के बाद करीना कपूर ने भी बहन के कमबैक पर खुशी जाहिर की है। करिश्मा अंतिम बार 2012 में ‘डेंजरस इश्क’ में दिखी थीं।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: Kareena kapoor khan, Karisma Kapoor, brown, Instagram

Courtesy: News 18 Hindi