Naidu

फोटो: ETV Bharat

आंध्र प्रदेश: भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद एसीबी कोर्ट में पेश हुए टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को आज सुबह विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अदालत में पेश किया गया। कई टीडीपी नेता और पार्टी कैडर 73 वर्षीय वरिष्ठ नेता के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अदालत परिसर में एकत्र हुए। कुंचनपल्ली में सीआईडी ​​के विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय में 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद, नायडू को रविवार तड़के चिकित्सा परीक्षण के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले… read-more

रवि, 10 सितंबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, ACB Court, corruption case, Andhra Pradesh

Courtesy: Aajtak News

amit shah and chandra babu naidu

फोटो: APNLive

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैदराबाद, कर सकते हैं चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के बीच हैदराबाद में मुलाकात हो सकती है। इन दिनों रामोजी फिल्म सिटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे है। वहीं आगामी चुनावों से पूर्व ये मुलाकात काफी अहम होगी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच नए गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2018 में एनडीए गठबंधन से चंद्र बाबू नायडू खुद को अलग कर चुके है।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Home Minister Amit Shah, Chandrababu Naidu

Courtesy: NDTV News

Chandrababu Naidu

फोटो: The New Indian Express

जब तक सत्ता में नहीं आता तब तक विधानसभा में नहीं रखूँगा कदम: चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने नगर निगम चुनावों में मिली हार से निराश होकर एक कठिन प्रतिज्ञा की है। उन्होंने कहा कि जब तक वे सत्ता में नहीं आते तब तक वे विधानसभा में प्रवेश नहीं करेंगे। नगर निगम चुनावों में टीडीपी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने सदन में सत्तारूढ़ पक्ष द्वारा उनके लिए अपशब्द प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। 

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 08:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Chandrababu Naidu, Andhra Pradesh, politics, TDP

Courtesy: Aaj Tak News

Chandrababu naidu

फ़ोटो: Getty images

आंध्र प्रदेश में 3 राजधानी वाले फॉर्मूले से नाखुश है विपक्ष, जनमत कराने की दी चुनौती

राजधानी व राज्य को लेकर आंध्र प्रदेश में शुरू से ही विवाद रहा है और इसलिए मौजूदा मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने फैसला लिया था कि वे आंध्र प्रदेश की 3 राजधानी बनाएंगे। इस फैसले से मुख्य विपक्षी टीडीपी नाखुश नज़र आ रही है व इस फैसले को जनमत के खिलाफ बता रही है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा- "इस मसले पर सरकार लोगों में जनमत करा ले और अगर जनता ये कह दे कि उन्हें तीन राजधानी चाहिए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।"

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 09:36 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chandrababu Naidu, Andhra Pradesh, Jaganmohan Reddy

Courtesy: Aajtak news