Chandrababu Naidu

फोटो: Latestly

भ्रष्टाचार मामले में चंद्रबाबू नायडू को हाई कोर्ट से मिली 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने आज कौशल विकास मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को स्वास्थ्य आधार पर चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी। नायडू का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत को सूचित किया कि पूर्व मुख्यमंत्री को मोतियाबिंद की सर्जरी करानी होगी। पीठ ने निर्देश दिया कि टीडीपी प्रमुख दो जमानतदारों के साथ एक लाख रुपये का जमानत… read-more

मंगल, 31 अक्टूबर 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, Bail, Andhra Pradesh, High Court, skill development case

Courtesy: Prabha Sakshi

Chandrababu Naidu

फोटो: Fortune India

फाइबरनेट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र पुलिस को दिया फैसला आने तक चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार न करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आज आंध्र प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया कि वह कौशल विकास घोटाला मामले में याचिका पर फैसला आने तक फाइबरनेट मामले में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार न करे। फाइबरनेट मामले में जस्टिस अनिरुद्ध बोस और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि, 9 नवंबर को नायडू की अग्रिम जमानत की सुनवाई की जाएगी। पीठ ने आंध्र प्रदेश पुलिस से कहा, ''पहले की समझ को जारी रहने दें।''

शुक्र, 20 अक्टूबर 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: fibrenet case, Supreme Court, Police, Chandrababu Naidu, arrest

Courtesy: Law Trend

Chandrababu Naidu

फोटो: The Hindu

19 अक्टूबर तक बढ़ाई गई आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की रिमांड

विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट ने कथित आंध्र प्रदेश कौशल विकास घोटाले के मामले में टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की रिमांड 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अक्टूबर 4 को चंद्रबाबू नायडू की जमानत याचिका और कौशल विकास निगम घोटाला मामले में उनकी हिरासत की मांग करने वाली आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी ​​की याचिका गुरुवार को सुनवाई के लिए रखी गई थी। नायडू का दूसरा रिमांड विस्तार भी गुरुवार… read-more

शुक्र, 06 अक्टूबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Andhra Pradesh, skill development scam, Court, extends, Chandrababu Naidu, Remand

Courtesy: Amar Ujala News

Naidu

फोटो: Adobe Stock

आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को फिलहाल नहीं मिली कोई अंतरिम राहत

सुप्रीम कोर्ट ने आज कौशल विकास निगम घोटाला मामले में फैसला सुनाते हुए कहा, आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 6 दिन और जेल में रहना होगा। पूर्व सीएम को 9 सितंबर को कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जब वह 2015 में पद पर थे। घोटाला 371 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली आंध्र प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया है।

मंगल, 03 अक्टूबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, stay in jail, skill development corporation scam case

Courtesy: NDTV Hindi

Chandra Babu Naidu

फोटो: Getty Images

24 सितंबर तक बढ़ाई गई चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत

अदालत ने आज एपी कौशल विकास निगम घोटाले से संबंधित मामले में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलू सुधाकर रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हिरासत को यहां की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। नायडू को कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन का दुरुपयोग करने के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

शुक्र, 22 सितंबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, arrest, skill development corporation scam case, judicial remand extend

Courtesy: The Print

Chandra Babu Naidu

फोटो: News Nation

सीआईडी ​​ने फाइबरनेट घोटाला मामले में की आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की हिरासत की मांग

आंध्र प्रदेश पुलिस के आपराधिक जांच विभाग ने फाइबरनेट घोटाले के सिलसिले में तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कैदी ट्रांजिट (पीटी) वारंट याचिका दायर की है। नायडू कौशल विकास घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सीआईडी ​​ने सितंबर 19 को विजयवाड़ा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें फाइबरनेट मामले के संबंध में पूछताछ के लिए नायडू को हिरासत में लेने का… read-more

बुध, 20 सितंबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CID, custody, Chandrababu Naidu, corruption case

Courtesy: Desh Bandhu

Chandra Babu Naidu

फोटो: Agniban

चंद्रबाबू नायडू ने कौशल विकास निगम मामले में दायर की अदालत में जमानत याचिका

कौशल विकास निगम के करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेज दिया गया है। अब चंद्रबाबू नायडू ने एक स्थानीय अदालत में अंतरिम और नियमित, दो जमानत याचिकाएं दायर की हैं। अंतरिम जमानत याचिका में, नायडू ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उनके खिलाफ रिकॉर्ड पर कोई प्रथम दृष्टया सबूत नहीं है।

शुक्र, 15 सितंबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, files, bail petitions, skill development corporation case

Courtesy: Amar Ujala News

Pawan Kalyan

फोटो: India TV News

पवन कल्याण ने अगले आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए की चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के साथ गठबंधन की घोषणा

जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने आज कहा कि उनकी पार्टी अगले आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ गठबंधन करेगी। गठबंधन की घोषणा करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार मामले में नायडू की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई। पवन कल्याण ने कहा, "आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने आज फैसला लिया है। अगले चुनाव में जन सेना और… read-more

गुरु, 14 सितंबर 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jana sena party, tdp alliance, pawan kalyan, Chandrababu Naidu, Andhra Pradesh

Courtesy: One India

Naidu

फोटो: ETV Bharat

भ्रष्टाचार मामले में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर टीडीपी ने आज किया राज्यव्यापी बंद का आह्वान: आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की एक अदालत द्वारा करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आज तड़के राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल ले जाया गया। इसे देखते हुए टीडीपी ने 11 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंद का आह्वान टीडीपी के राज्य प्रमुख के अत्चन्नायडू ने किया है… read-more

सोम, 11 सितंबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandrababu Naidu, rajamahendravaram jail, corruption case, TDP, calls for statewide bandh

Courtesy: India TV

Chandra Bbau Naidu

फोटो: Getty Images

कौशल विकास घोटाले के सिलसिले में 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू

करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंद्रबाबू नायडू को सितंबर 9 को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया, जहां कौशल विकास निगम घोटाले में फैसला सुनाया गया। शनिवार तड़के गिरफ्तार किए गए नायडू को रविवार सुबह करीब 6 बजे विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट में पेश किया… read-more

सोम, 11 सितंबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Andhra Pradesh, Chandrababu Naidu, Judicial Custody, multi crore corruption case

Courtesy: Prabhat Khabar