कोरोना संक्रमण की चपेट में आये राजस्थान के सीएम गहलोत और उनकी पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे
राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे ने आज घोषणा करते बताया कि वे घातक वायरस से संक्रमित हैं। दोनों नेताओं ने आज आधे घंटे के अंतराल में बीमारी की जानकारी दी। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए राजे ने कहा, "कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर मैं पूरी तरह से आइसोलेशन… read-more
Tags: Rajasthan, Covid-19, CM Ashok Gehlot, Vasundhara Raje, Positive
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोन टैपिंग मामला: दिल्ली पुलिस ने जारी किया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी पर ताजा नोटिस
दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को नोटिस दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की अर्जी पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने वाले अंतरिम आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, एक फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया है।
Tags: Rajasthan, phone tapping case, Delhi Police, Fresh notice, OSD, CM Ashok Gehlot
Courtesy: Live Hindustan
"राजनीति गुणा भाग का खेल है,जो दिखता है वो होता नहीं है" - अशोक गहलोत
"इन्वेस्ट राजस्थान" को लेकर बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, राजनीति 'गुणा-भाग' का खेल है, जिसमें जहां जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो दिखता नहीं है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी लेकर बयान दिया और कहा कि कई बार बिना किसी उद्देश्य की खबर चलाकर मीडिया अपनी विश्वसनीयता काम करती है।
Tags: CM Ashok Gehlot, Rajasthan, politics, Congress Party
Courtesy: Live hindustan
गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जताई पायलट के कांग्रेस छोड़ने की आशंका
राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान उनके हाथ में एक चिट नोट भी देखा गया है। जानकारी है कि यह चिट नोट उन्होंने सोनिया गांधी को दिया है जिसमें लिखा है कि -" सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ देंगे। वह एक राज्य के पहले पार्टी अध्यक्ष हैं, जिन्होंने अपनी ही सरकार को गिराने की कोशिश की। पायलट के पास सिर्फ 18 विधायकों का समर्थन है।"
Tags: Indian National Congress, CM Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Sonia Gandhi
Courtesy: News18hindi
अशोक गहलोत नहीं लडेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया के मांगी माफी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से पूर्ण रूप से बाहर हो गए है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाल के दिनों में जो हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। उन्होंने ये भी साफ किया कि राज्य में जो हुआ उसमें वो शामिल नहीं थे मगर नैतिकता के आधार पर उन्होंने माफी मांगी है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत सबसे आगे थे।
Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan, Sonia Gandhi
Courtesy: NDTV News
कांग्रेस: राजस्थान में चल रहे नाटक पर आम आदमी पार्टी ने ली चुटकी
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के चल रहे सियासी उठापटक के खेल को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुटकी ली है। राजस्थान में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा की एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रगति पर है जबकि दूसरी तरफ राजस्थान में पार्टी के विधायक,"विधायक तोड़ो" कार्यक्रम चला रहे हैं।अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर उन्होंने कहा की सत्ता के लिये संघर्ष में कांग्रेस के दो नेता जनादेश का मजाक उड़ा रहे हैं।
Tags: CM Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Aam Aadmi Party, Rajasthan
Courtesy: Indiatv
राजस्थान : गहलोत गुट के 92 विधायकों ने किया इस्तीफे का एलान,पायलट के सीएम चेहरे का कर रहे विरोध
राजस्थान में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के 92 विधायकों ने अपना इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। जानकारी है की इन सभी विधायकों ने इस्तीफे पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए है। दरअसल ये सभी नहीं चाहते की कांग्रेस पार्टी आलाकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद सौंपे। दरअसल गहलोत पार्टी के अध्यक्ष का नामांकन भरने जा रहे है इसलिए जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है।
Tags: CM Ashok Gehlot, Rajasthan, MLAs, Sachin Pilot
Courtesy: Indiatv
अशोक गहलोत दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सितंबर 25 को अपने पद से इस्तीफा दे सकते है। ऐसे में राजस्थान में नए सीएम के नाम को लेकर भी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। कयास है कि नया मुख्यमंत्री सचिन पायलट को बनाया जाएगा। उनके अलावा कांग्रेस नेता सीपी जोशी के नाम की भी चर्चा है। दरअसल जयपुर में विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।
Tags: ASHOK GEHLOT, CM Ashok Gehlot, Rajasthan Government, Rajasthan
Courtesy: Zee News
राजस्थान: सरकारी भर्तियों में आवेदन के लिए 4 साल तक बढ़ी आयु सीमा
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरी की भर्तियों पर आवेदन की अधिकतम आयु को 4 साल तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी राजस्थान के राज भवन की ओर से जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। वहीं, अधिसूचना के अनुसार जो व्यक्ति 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर, 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा।
Tags: CM Ashok Gehlot, Rajasthan, application, government job
Courtesy: Amar ujala
राजस्थान में आठ रुपए में मिलेगा खाना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शुरुआत
राजस्थान की जनता को अब मात्र आठ रुपए में खाना मिल सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर 18 को जोधपुर में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया है। इस रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को आठ रुपए में दोपहर और रात का खाना उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में राज्य में 385 रसोइया संचालित की जा रही है। बता दें कि इंदिरा रसोई बेहद खास है क्योंकि इसमें सब कार्य पेपरलेस होता है।
Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan Government
Courtesy: Zee News