Cowin Portal

फोटो: India Tv

वैक्सीन सर्टिफिकेट में गलती होने पर कोविन पोर्टल के ज़रिए कर सकते हैं सुधार

वैक्सीन सर्टिफिकेट में गलती होने पर कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) के ज़रिए सुधार किया जा सकेगा। कोरोना के टीकाकरण में मुख्य भूमिका निभा रहे कोविन पोर्टल को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। अब यदि किसी के वैक्सीन सर्टिफिकेट में कोई त्रुटि है, तो कोविन पोर्टल पर जाकर उसे तुरंत सुधारा जा सकता है। हालांकि इसमें बार- बार अपडेट या सही किए जाने का विकल्प फिलहाल अभी उपलब्ध नहीं है।

बुध, 09 जून 2021 - 07:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: cowin helpline, CoWIN App, Vaccination, Coronavirus Vaccine Certificate

Courtesy: Jagran News