उत्तर प्रदेश में कम से कम 22 मंत्रियों पर आपराधिक मामले : एडीआर
चुनाव अधिकार निकाय एडीआर ने मार्च 26 को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के 45 नए मंत्रियों में से 22 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की हैं। इनमे से ज्यादातर मंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ कुल 53 मंत्रियों में से 45 के स्वयंभू हलफनामों को विश्लेषित किया है।
Tags: up ministers, Criminal Cases, ADR
Courtesy: Outlook Hindi