Cyclone Tauktae

फोटो: IMD Twitter

चक्रवाती तूफ़ान 'टोकटे' बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा :मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवाती तूफ़ान 'टोकटे' बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल इसका केंद्र लक्षद्वीप है लेकिन इसका प्रभाव लक्षद्वीप के साथ दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी-मध्य अरब सागर में भी है। इस चक्रवात से निपटने की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों और एनडीएमए की बैठक बुलाई है। इस तूफ़ान को लेकर केरल के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए आपदा प्रबंधन टीम को तैनात कर दिया गया है। 

शनि, 15 मई 2021 - 11:45 AM / by Shruti

Tags: Cyclone Taukate, Cyclonic Storm, cyclone, IMD, Indian Navy

Courtesy: BBC News

cyclone

फोटोः CNN, सांकेतिक चित्र

दक्षिण भारत में कल दस्तक दे सकता है चक्रवाती तूफान निवार

तमिलनाडु और पांडुचेरी में चक्रवाती तूफान 'निवार ' नवंबर 25 को दस्तक दे सकता है। इस चक्रवाती तूफान का कारण बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब क्षेत्र को बताया जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में तेज़ बारिश के साथ 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी बाद जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में नवंबर 24 से नवंबर 25 तक राज्य में धारा 144 लागू कर दी है।

मंगल, 24 नवंबर 2020 - 06:30 PM / by vikas prakash

Tags: cyclone, cyclone Nivar, दक्षिण भारत

Courtesy: NDtv Hindi

Eta Cyclone

Photo: CNN

क्यूबा के बाद अब फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘इटा’

ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘इटा’ नवंबर 8 को मेक्सिको और मध्य अमेरिका में तबाही मचाने के बाद अब फ्लोरिडा के दक्षिण की ओर बढ़ रहा हैं। मेक्सिको और मध्य अमेरिका में तूफान की वजह से कई लोगो ने जान गवाई हैं और सौ से ज्यादा अभी भी लापता हैं। तूफान की जानकारी मियामी के ‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने जारी की हैं। सावधानी के तौर पर फ्लोरिडा में तट, बंदरगाह, कोविड जांच केन्द्रों, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया हैं और चेतावनी जारी कर दी गयी हैं।

सोम, 09 नवंबर 2020 - 01:33 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: cyclone, Florida, Americans

Courtesy: Navbharat TImes