Kedarnath Temple Darshan Duration Increased

फोटो: Thej JBT

केदारनाथ मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए 5 घंटे बढ़ाया गया समय

केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों के लिए दर्शनों का समय 5 घंटे तक बढ़ा दिया है।  यह अवधि पहली पारी में 2 घंटे और दूसरी पारी में 3 घंटे बढ़ाई गई है। पहले सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 8:30 बजे तक केदारनाथ बाबा के दर्शन किये जाते थे। मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की भीड़ को देखते हुए दर्शनों की अवधि को 5 घंटे बढ़ा दिया है। 

गुरु, 12 मई 2022 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kedarnath Temple, darshan duration, increased