Dengue

फोटो: MSN

दिल्ली में मिले डेंगू के मच्छर तो देना होगा 10 गुना जुर्माना

 दिल्ली में घरों में अगर डेंगू के मच्छर मिलते हैं तो घर के मालिक से दिल्ली नगर निगम 10 गुणा अधिक फाइन वसूलेगी। दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच निगम ने ये फैसला किया है। अबतक निगम 500 रुपये वसूलती आई है मगर अब निगम 5000 रुपये भी वसूल सकती है। बता दें कि इस वर्ष बीते छह वर्षों की अपेक्षा सर्वाधिक डेंगू के मामले सामने आए है।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Delhi, Dengue, dengue cases, MCD

Courtesy: News 18 Hindi

Dengue cases

फोटोः NewsClick

दिल्ली में डेंगू के कारण मल्‍टी ऑर्गन फेल्‍योर के मामले बढ़े

इस वर्ष भारत की राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण मल्‍टी ऑर्गन फेल्‍योर के मामले भी बढ़ रहे हैं। NDTV को इंस्‍टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलिएरी साइंसेस द्वारा यह जानकारी मिली है कि डेंगू से नवंबर 8 को तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। न्‍यूज एजेंसी PTI के मुताबिक नवंबर 1 से 6 के बीच दिल्ली में डेंगू के कुल 1,171 मामले दर्ज किए गए हैं।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: delhi news, organ failure, dengue cases, dengue spike

Courtesy: NDTV Hindi

Dengue

फोटो: India.com

दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े, घोषित हुई महामारी

दिल्ली में डेंगू के एक हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है। इसके बाद इसे एक अधिसूचनीय बीमारी में तब्दील किया गया है। यानी ये महामारी घोषित की गई है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। दिल्ली में 280 मामले बीते एक सप्ताह में सामने आए है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी डेंगू का कहर जारी है। इन बीमारियों के मामले आने पर अस्पतालों को सरकार को सूचित करना होगा।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Dengue, dengue cases, Delhi

Courtesy: ABP News

Dengue Cases

फोटोः Amar Ujala

दिल्ली में डेंगू के कारण गंभीर हुई बच्चों की हालत, आ रही बेड और आईसीयू में कमी

भारत की राजधानी दिल्ली में पिछले 15 दिनों से लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण दिल्ली के लगभग सारे अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड और आईसीयू की कमी हो रही है। डेंगू का सबसे ज्यादा असर 8 से 14 साल के बच्चों में हो रहा है एवं बच्चों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए एडवांस मशीनों की आवश्यकता पड़ रही है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 01:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: dengue cases, Delhi Hospitals, Patients, children, india news

Courtesy: navbharat times