दिल्ली में मिले डेंगू के मच्छर तो देना होगा 10 गुना जुर्माना
दिल्ली में घरों में अगर डेंगू के मच्छर मिलते हैं तो घर के मालिक से दिल्ली नगर निगम 10 गुणा अधिक फाइन वसूलेगी। दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच निगम ने ये फैसला किया है। अबतक निगम 500 रुपये वसूलती आई है मगर अब निगम 5000 रुपये भी वसूल सकती है। बता दें कि इस वर्ष बीते छह वर्षों की अपेक्षा सर्वाधिक डेंगू के मामले सामने आए है।