यमुना नदी से झाग हटाने के लिए दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी ने 15 नावों को लगाया
दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी द्वारा यमुना नदी में प्रदूषण के कारण उत्पन्न झाग को हटाने के लिए 15 नावों को लगाया गया है। यमुना नदी में दो-दो नावों के बीच रस्सी बांधकर झाग को हटाने का काम किया जाएगा। इस बात का फैसला दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा लिया गया है। छठ पूजा के समय इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार पर सफाई करवाने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
Tags: dpcc, deploys boats, scum, Yamuna River, delhi news
Courtesy: Aajtak News