Pong Lake

फोटो: The Statesman

पौंग झील में जुटे कई देशों के पक्षी, सुरक्षा के लिए 15 टीमें तैनात

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित पौंग झील में इन दिनों कई देशों के पक्षी अपना डेरा डाले हुए हैं। इन पक्षियों की मौजूदगी में झील की खूबसूरती और बढ़ जाती है। वन्य प्राणी विभाग के मुताबिक पौंग झील में रूस, साइबेरिया, मंगोलिया समेत कई देशों के पक्षियों की 88 प्रजातियों के करीब 68188 पक्षी मौजूद हैं। इस मनोरम दृश्य को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। पक्षियों की सुरक्षा के लिए अभ्यारणय विभाग ने 15 टीमें तैनात की हैं। 

रवि, 02 जनवरी 2022 - 01:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: dharmshala, pong lake, environment, Human Interest stories

Courtesy: Amar Ujala News

Himanchal Pradesh

फोटो: The Statesman

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश में जुलाई 11 को हुई भारी बारिश के कारण सोमवार को राज्य में अचानक बाढ़ आ गई। कांगड़ा जिले में घरों में पानी भर गया और वाहन पानी में तैरने लगे। धर्मशाला में भागसू नाग में भी मांझी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण रक्कर गांव में सड़के नाले में बदल गए। ऐसा ही नजारा कांगड़ा जिले में भी देखने को मिला। खबरों के मुताबिक धर्मशाला में करीब दस दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

सोम, 12 जुलाई 2021 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: himanchal pradesh, dharmshala, heavy rains

Courtesy: IndiaToday