S jaishankar

फ़ोटो: ERV.in

'हार्ट ऑफ एशिया' कार्यक्रम में शामिल होंगे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर

ताजिकिस्तान में आयोजित 'हार्ट ऑफ एशिया' कार्यक्रम में मार्च 30 के दिन भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शामिल होंगे जहां वो प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए दिया है कि जयशंकर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान अन्य देशों के नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं।

मंगल, 30 मार्च 2021 - 12:59 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Tazikistan, Dr S Jaishankar, Foreign Ministry

Courtesy: Punjab kesari

S Jaishankar in Maldives

फ़ोटो: Scroll

मालदीव पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा ऋण सुविधा समझौते पर हुए हस्ताक्षर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव का दौरा किया व मालदीव के रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत और मालदीव के बीच 5 करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण सुविधा समझौते को लेकर करार हुआ, जिससे कि द्वीपीय राष्ट्र में नौवहन क्षेत्र में क्षमता निर्माण सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। दौरे की जानकारी देते हुए भारत के विदेश मंत्री ने ट्वीट कर लिखा- "रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ यूटीएफ हार्बर परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर करने की खुशी है।"

सोम, 22 फ़रवरी 2021 - 10:03 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr S Jaishankar, mariya didi, Concession Agreement, Maldives

Courtesy: Navbharattimes

S jaishankar

फ़ोटो: Getty images

मॉरीशस व मालदीव की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर फरवरी 20 से फरवरी 23 तक मालदीव एवं मॉरीशस के दौरे पर जा रहे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए लिखा है कि मालदीव की यात्रा के दौरान जयशंकर वहां के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से भेंट करेंगे एवं मालदीव के विदेश, रक्षा, वित्त, आर्थिक, विकास, योजना एवं आधारभूत ढांचा मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मालदीव व मॉरीशस से भारत का जुड़ाव बताते हुए विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों को हिन्द महासागर क्षेत्र… read-more

शुक्र, 19 फ़रवरी 2021 - 09:18 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr S Jaishankar, Maldives, Mauritius, Foreign Ministry

Courtesy: Punjab kesari

Antony Blinken

फ़ोटो: Getty Images

अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री से की टेलीफोन वार्ता, रिश्तों में बेहतरी के दिए संकेत

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी रे ब्लिनकेन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ अमेरिका के मजबूत रिश्तों पर बल दिया। पिछले तीन दिनो में भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों, आर्थिक सुरक्षा सलाहकारों और विदेश मंत्रियों के बीच टेलीफोन वार्ता हुई है। इन तीनों में हिंद प्रशांत क्षेत्र की चर्चा भी हुई है और ब्लिनकेन ने भी कहा है कि,भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र और इससे बाहर की… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 03:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Foreign Ministry, Dr S Jaishankar, us foreign ministry, antony ray blinken

Courtesy: Jagran

Dominic Raab-S Jaishankar

फोटोः NewsBharati

भारत और ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की आज मुलाक़ात, ज़रूरी मुद्दों पर की चर्चा

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमेनिक राब और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच दिसंबर 15 को प्रतिनिधिमंडल स्तर पर वार्ता हुई। बैठक के बाद एस जयशंकर ने बताया कि, 'हमारे सम्बन्धो को मज़बूत करने को लेकर हमारे बीच चर्चा हुई। हमने आज पांच विस्तृत थीम पर चर्चा की, जो लोगो को जोड़ना, व्यापार और समृद्धि, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य है।' दरअसल, डोमनिक अभी दिसंबर 14 से दिसंबर 17 तक भारत में चार दिवसीय यात्रा पर है जिससे दोनों देशो के बीच… read-more

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 04:10 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Dominic Raab, British foreign Secretary, Dr S Jaishankar

Courtesy: JAGRAN NEWS

S jaishankar

फ़ोटो: Getty images

ईस्ट एशिया समिट को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया संबोधित, चीन पर साधा निशाना

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर 15वें ईस्ट एशिया समिट में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए जहां उन्होंने बिना नाम लिए चीन पर निशाना भी साधा। वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में डॉ जयशंकर ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर प्रतिबद्धता हो तो विभिन्न दृष्टिकोण का समायोजन करना कभी चुनौतीपूर्ण नहीं होगा।

रवि, 15 नवंबर 2020 - 02:57 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr S Jaishankar, Asia, India-China face off

Courtesy: Aajtak news

S Jaishankar

फोटो: Outlook India

फ्रांस के ख़िलाफ़ तुर्की का विरोधी रुख देखकर, भारत आया फ्रांस के सपोर्ट में

पाकिस्तान और तुर्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया है, जिसके बाद भारत अब फ्रांस के आतंकवाद मुद्दे पर उसके समर्थन में सामने आया है। तुर्की कश्मीर पर भारत विरोधी रुख भी अपना रहा है। ग्रीस और तुर्की के बीच झड़प चल रही है, इसलिए भारत ने ग्रीस से बात की है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ग्रीस के विदेश मंत्री से सहयोग से जुड़े मुद्दों पर वर्चुअली बात की है। 

शनि, 31 अक्टूबर 2020 - 03:25 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: France, India, Turkey, Dr S Jaishankar

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Pompeo-Jaishankar

फोटो: DNA India

टोक्यो में हुई भारतीय और अमेरिकी विदेश मंत्रियों की मुलाकात

टोक्यो में अक्टूबर 6 को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात अमेरिका के विदेश मंत्री पोंपियो से हुई। सभी क्वाड देशों (अमेरिका, भारत, यूएस एवं ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्री टोक्यो में हुई बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर कहा कि, ''विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच प्रगति से खुश हूं और भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मिलकर काम… read-more

मंगल, 06 अक्टूबर 2020 - 11:46 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: US Secretary Of State, Dr S Jaishankar, Tokyo, Mike Pompeo

Courtesy: JAGRAN NEWS

dr .jai shankar

फोटो: Outlook India

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों ने किया पांच बिंदुओं पर समझौता

सितंबर 10 को भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने मास्को में हुई शंघाई सहयोग संगठन की शिखर वार्ता में हिस्सा लिया। इस बैठक में दोनों देशों ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर पांच बिंदुओं पर समझौता करते हुए आपसी सहमति जताई है। दोनों देशों ने प्रोटोकॉल को ध्यान रखने, सीमा पर शांति बनाये रखने, तनाव को कम करने के लिए आपसी सहमति जताई है। दोनों देश जॉइंट स्टेटमेंट पर भी सहमत हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों पर तनाव कम करने के लिए… read-more

शुक्र, 11 सितंबर 2020 - 01:35 PM / by vikas prakash

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, Dr S Jaishankar, compromise

Courtesy: NDTV Hindi

यस जयशंकर

फोटोः Outlook India

1962 के युद्ध के बाद भारत-चीन के बीच हुए सबसे ज्यादा गंभीर हालात: एस जय शंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर ने अपनी किताब '' The India Way: Strategies for an uncertain world" के रिलीज होने से पहले Rediff.com के साथ इंटरव्यू में कहा, "यह निश्चित रूप से 1962 के बाद सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति है। यहां तक कि 45 सालों में पहली बार बॉर्डर पर जवानों की जान गयी है।" LAC पर दोनों सीमाओं पर जितनी बड़ी संख्या में सेना तैनात है, वो भी इसके पहले कभी नहीं हुआ है।

गुरु, 27 अगस्त 2020 - 02:45 PM / by vikas prakash

Tags: LAC, Dr S Jaishankar

Courtesy: NDTV Hindi