फ्रांस ने धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में लगाया गया अबाया पर प्रतिबंध
फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने स्कूली छात्रों, खासकर उन मुस्लिम लड़कियों के लिए ड्रेस कोड में बड़े बदलाव की घोषणा की है, जो अबाया पहनती हैं। मंत्री गेब्रियल अटाल के अनुसार, जब कोई छात्रा कक्षा में प्रवेश करती है, तो उसके ड्रेस कोड में धर्म का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। गेब्रियल ने कहा, "मैंने फैसला किया है कि स्कूलों में अबाया नहीं पहना जा सकेगा।" उन्होंने कहा कि नए नियमों का पालन 4 सितंबर से किया जाएगा।
Tags: France, bans abaya, Schools
Courtesy: DW News
फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे शशि थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर से सम्मानित किया गया है। इस पुरूस्कार से सम्मानित किये जाने पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। फ्रांसीसी सरकार द्वारा थुरूर को उनके लेखन और भाषणों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यहां फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने थरूर को पत्र लिखकर पुरस्कार के बारे में जानकारी दी है।
Tags: Shashi Tharoor, France, honour, Chevalier de la Legion d'Honneur
Courtesy: One India
यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का किया दौरा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी बर्बरता को दिया नरसंहार का नाम
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का दौरा किया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कीव के एक उपनगर में रूसी बलों द्वारा ‘‘नरसंहार’’ युद्ध अपराध है। उन्होंने हमलों की ‘‘बर्बरता’’ की निंदा की जिसने शहर को तबाह कर दिया। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यह यूक्रेन की राजधानी की सबसे हाईप्रोफ़ाइल यात्रा है। उन्होंने इरपिन और कीव क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के साहस की प्रशंसा की।
Tags: Europe, Ukraine, France, Kyiv, Russia
Courtesy: Amar ujala
हाई-एंड हाइड्रोजन-पावर्ड सेडान होपियम माकिना कांसेप्ट का इंटीरियर लुक हुआ आउट
हाइड्रोजन-पावर्ड सेडान होपियम माकिना प्रोटोटाइप को एक साल बाद, अपनी कॉन्सेप्ट कार को पेश किया है। इस मॉडल को 17 से 23 अक्टूबर, 2022 के दौरान पेरिस मोटर शो में पेश किया जाएगा। ये एक इलेक्ट्रिक कार ही है, लेकिन इसे चलाने के लिए जो जरूरी इलेक्ट्रिसिटी चाहिए होती है, वह इसमें लगे हाइड्रोजन फ्यूल सेल से जेनरेट होती है। ये फ्यूल सेल वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन और इसके ईंधन टैंक में भरे हाइड्रोजन के बीच केमिकल रिएक्शन कराकर बिजली पैदा करते हैं।
Tags: hydrogen car, France, Feul Tank, electric
Courtesy: Hindustan
फ्रांस में तेजी से फैल रहा है मंकीपाक्स, 51 मामले आये सामने
दुनिया में मंकीपॉक्स तेजी से अपने पैर पसार रहा है। फ्रांस में मंकीपॉक्स के अबतक 51 मामले सामने आए हैं। जबकि बुधवार को यहां 33 नए मामले दर्ज किये गए थे। फ्रांस मे लोगों को मंकीपॉक्स की वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ब्रिगिट बौर्गुइग्न ने कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
Tags: France, Monkeypox, Health, स्वास्थ्य मंत्री
Courtesy: News18
मुस्लिम महिलाओं के पहनावे को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है फ्रांस
फ्रांस की सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के पहनावे में भी अब हस्तक्षेप शुरू कर दिया है। दरअसल फ्रांस के ग्रेनोबल शहर के मेयर ने सरकारी स्विमिंग पूलों में मुस्लिम महिलाओं बुर्किनी पहनने की छूट दी थी, जिसके बाद सरकार ने उसपर आपत्ति जताते हुए प्रतिबंध लगाने की बात कही है। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने कहा है कि ये अस्वीकार्य है और वो सरकारी स्विमिंग पुल में बुर्किनी पहनने के फैसले को उलट देंगे।
Tags: Muslim Women, France, burkini ban
Courtesy: Aajtak News
पीएम मोदी की तीन दिवसीय यात्रा पूरी, भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद पेरिस से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने व्यापार, ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। फ्रांस से रवाना होने पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘फ्रांस की मेरी यात्रा संक्षिप्त थी, लेकिन यह कई मायनों में बहुत उपयोगी थी। इस दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के… read-more
Courtesy: Jagran
परमाणु बम से अगले वर्ष होगा तीसरा वर्ल्ड वॉर, नास्त्रेदमस ने की भविष्यवाणी
फ्रांस के एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि अगले वर्ष दुनिया में खतरनाक परमाणु बम विस्फोट होगा जिससे निकलने वाले रेडिएशन से लाखों करोड़ों लोगों की मौत होगी। करोड़ों लोगों की मौत अकाल मृत्यु होगी। रेडिएशन निकलने के कारण क्लाइमेट चेंज होगा, जो ग्लेशियर जल्दी पिघलाएगा। इससे समुद्र तल का लेवल बढ़ेगा और कई छोटे द्वीप और देश डूब पानी में समा जाएंगे। भविष्यवाणी के अनुसार तीन दिनों तक अंधेरा भी छाएगा।
Tags: Atomic Bomb, Nostradamus, France astrologer, France, nuclear war
Courtesy: Zee News Hindi
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में फ्रांस ने भारत को 4-5 से हराया
जूनियर हॉकी विश्व कप में नवंबर 24 को भारत और फ्रांस के बीच खेले गए मैच में भारत को 4-5 से हार का सामने करना पड़ा है। मौजूदा चैंपियन भारत को फ्रांस के हाथों हार मिलने के बाद पूरा हॉकी जगत चौंक गया है। इस मैच में फ्रांस के कप्तान क्लेमेंट ने गोल दागकर भारत पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। भारत की ओर से उपकप्तान संजय ने लगातार तीन गोल और उत्तम ने एक गोल दागा।
Tags: India, France, goals, Hockey India
Courtesy: Amar Ujala
स्विट्ज़रलैंड और फ्रांस दो देशों में है ये होटल, एक करवट में बदल जाता है देश
"अर्बेज फ्रांको सुइसे" 125 साल पुराना ऐसा होटल है जो आधा फ्रांस और आधा स्विट्ज़रलैंड में पड़ता है। इस होटल के आधे कमरे फ्रांस और आधे कमरे स्विट्ज़रलैंड में पड़ते है इसलिए इसका एड्रेस भी दो देशों में आता है। इस होटल की खासियत है कि आप यहां के बिस्तर पर लेटे हुए दो देशों की यात्रा कर सकते है। होटल में ग्राहकों की मर्जी से दोनों देशों की संस्कृति के मुताबिक सुविधाएं दी जाती है।
Tags: Switzerland, France, HOTEL, bizzare story
Courtesy: TV9Hindi