afghanistan earthquake

फोटो: India.com

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में जून 22 की सुबह भूकंप आया। इन झटकों की तीव्रता 6.1 थी। हालांकि अबतक साफ नहीं हुआ है कि भूकंप क्यों आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी महसूस हुए। इससे पहले जून 17 को भी पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, रावल पिंडी और मुल्तान में भूकंप के झटके महसूस हुए थे।

बुध, 22 जून 2022 - 10:15 AM / by रितिका

Tags: Earthquake, earthquake news, Afghanistan, Pakistan

Courtesy: AajTak News

Earthquake

फोटोः Patrika

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर हुआ 4.8 तीव्रता वाले भूकंप का अनुभव

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर अक्टूबर 16 को मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान तीन लोगों की मृत्यु हो गई और सात लोग जख्मी हो गए। अमेरिका भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप बाली द्वीप के पत्तन शहर सिंगराजा के पूर्वोत्तर में 62 किमी की दूरी पर आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई है एवं इसका केंद्र सतह से दस किमी की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया है।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: indonesia earthquake, island bali, earthquake news, World news

Courtesy: ABP Live

Earthquake

फोटोः Amar Ujala

पूर्वी असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास पूर्वी असम में अक्टूबर 14 को मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि भूकंप को सतह से 10 किमी की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इससे पहले भी पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप को महसूस किया गया है। 

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 11:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: earthquake news, moderate earthquake, assam news

Courtesy: newsnationtv

Earthquake

फोटोः Jansatta

हवाई द्वीप के दक्षिण भाग में महसूस किया गया 6.2 तीव्रता वाला भूकंप

हवाई द्वीप के नालेहू के दक्षिणपूर्व में लगभग 17 मील की दूरी पर अक्टूबर 10 को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूएस ज्यूलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान नहीं हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस भूकंप के बाद अलग-अलग झटकों की खबर आई है। 

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 03:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: earthquake news, environment, World

Courtesy: newsnationtv

AP Earthquake

फोटोः Chaukasbharat

अरुणाचल प्रदेश के निकट महसूस हुए भूकंप के झटके

भारत के अरुणाचल प्रदेश के निकट अक्टूबर 9 की सुबह 11:16 में भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पंगीन से 790 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप को सतह से 30 किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। इस भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। 

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 04:25 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Earthquake, arunachal pradesh earthquake, earthquake news, india news

Courtesy: NDTV Hindi