आज से शुरू हुआ संसद बजट सत्र 2023
संसद का बजट सत्र आज (31 जनवरी) से शुरू हुआ। केंद्र ने कहा कि वह नियमों द्वारा अनुमत हर मामले पर चर्चा करने को तैयार है। सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम संबोधन से हुई। संबोधन में अनिवार्य रूप से सरकार की उपलब्धियों और नीतिगत प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आज (मंगलवार) आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया गया।
Tags: union budget 2023, Economic Survey, budget session 2023
Courtesy: ABP Live
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 पेश किया जिसमें देश की वर्त्तमान आर्थिक स्थिति के बारे में बताया गया। कोरोनाकाल के चलते तिमाही में जीडीपी (GDP) सालाना आधार पर 23.9% गिरी जिससे आर्थिक वृद्धि दर शुन्य के निचे चला गया था। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार नए वित्त वर्ष में 'V' शेप वाली तेज़ रिकवरी की उम्मीद बताई जा रही है, जिससे वित्त वर्ष 2021 में आर्थिक वृद्धि दर -7.7 % और 2022 में यह दर 11% रह सकती है।
Tags: Economic Survey, Nirmala Sitharaman, GDP
Courtesy: DAINIK BHASKAR