IIT

फोटो: India TV News

आईआईटी-दिल्ली के छात्र की हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या से मौत, जांच जारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में चौथे वर्ष के बी.टेक छात्र ने कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी आयुष (20) के रूप में हुई। पुलिस के बताया कि, घटना शनिवार (8 जुलाई) रात करीब 12 बजे की है। ''वह आईआईटी के चौथे वर्ष का छात्र था। आयुष ने कल रात करीब 12 बजे अपने उदयगिरी हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।"

रवि, 09 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: engineering student, commits suicide, ceiling fan, IIT Delhi, hostel

Courtesy: Aajtak News

Electric car

फोटो: Asianet

इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाई इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर चल सकती 185 किलोमीटर

मध्यप्रदेश के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु पटेल ने एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है, जो बाजार में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक कारों से बहुत सस्ती है। ये कार फुल चार्ज होने के बाद 185 किलोमीटर चल सकती है। इसकी बैटरी कार चलने के साथ खुद ही चार्ज होती है। इसे बनाने में 2 लाख रुपये का खर्च आया है। इसकी टॉप स्पीड 50 KM/H है। इसे फुल चार्ज करने में 30 रुपये की बिजली का खर्च आता है।

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 07:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: engineering student, Electric Car, India, Madhya Pradesh

Courtesy: Amar Ujala News

MP Government

फोटो: Jansatta

अब मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग छात्र पढ़ेंगे "रामचरितमानस" का पाठ

मध्य प्रदेश राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में इंजीनियरिंग छात्रों के पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत सहित रामचरितमानस को शामिल करने की जानकारी जारी की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि यदि हम गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रम के जरिए आगे ला सकते हैं, तो इससे किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने बताया… read-more

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 08:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Madhya Pradesh, Education, Higher Education Department, engineering student

Courtesy: Jagran News

Terrorist

फ़ोटो: Outlook india

इंजीनियरिंग के 12 छात्र पाए गए आतंकवाद के आरोप में दोषी

आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में 2014 में गिरफ्तार किये गए इंजीनियरिंग के 13 छात्रों में से 12 को दोषी करार दिया गया है। यह सभी दोषी छात्र इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया के स्लीपर सेल से जुड़े हुए थे और बम बनाया करते थे। न्यायाधीश उमाशंकर व्यास ने यह फैसला जयपुर जिला एवं सेशंस न्यायालय में मार्च 30 को सुनाया है। दोषी पाए गए आरोपियों में अब्दुल मजीद, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद आकिब व आठ अन्य शामिल हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी इशरफ इकबाल को कोर्ट ने… read-more

बुध, 31 मार्च 2021 - 11:25 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Terrorists, Court Suit, engineering student

Courtesy: Outlook hindi

Engineering student

फ़ोटो: Dreams time

इंजीनियरिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, अब जरूरी नहीं होगा मैथ्स,केमिस्ट्री व फिजिक्स विषय

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की शिक्षाप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल नए 14 विषय तय किये गए है जिसमे भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, जैव प्रौद्योगिकी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, व्यावसायिक अध्ययन, अंत्रप्रेन्योरशिप शामिल है। इनमें से विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के 45% अंक के साथ किसी 3 में उत्तीर्ण… read-more

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 09:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: engineering student, AICTE, Education

Courtesy: Outlook hindi